Uncategorized

राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ भाजपा की सदस्यता करें ग्रहण मनीष सिंन्हा

*राज न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ संपादक हेमराज यादव गरियाबंद* गरियाबंद भारत मे चल रहे भारतीय जनता पार्टी के महापर्व सदस्यता अभियान को प्रोत्साहित करने चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा मनीष सिन्हा ने रक्तदान कर जन मानस से अपील की है की आप सब का बीजेपी मे स्वागत अभिनदंन है ज्यादा से ज्यादा लोग टोल फ्री नंबर 8800002024 मे काल कर लिंक मे अपना मोबइल नंबर नाम पता डाल कर जुड़ सकते है | और जन समाज को अवगत कराते हुये कहा की - भाजपा त्याग, समर्पण, सेवा और तपस्या को दर्शाने वाली एक मात्र पार्टी है जो की आज 20 वी सदी मे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है| हमें गर्व है की आज इस पार्टी का नेतृत्व की बाग डोर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी के हाथ मे है और हम सब ये भी जानते है मोदी जी विश्व के श्रेष्ठ लोकप्रिय नेता है आज भारत को उन्हों ने विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, जो साकार हो रहा है |राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ ग्रहण करें भाजपा की सदस्यता मनीष सिन्हा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक मनीष सिन्हा ने गरियाबंद जिले के आम जनता से अपील करते हुए आह्वान किया है राष्ट्रवादी की विचारधारा के साथ देश की प्रगति में सहभागी बने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें श्री मनीष सिन्हा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक ने मीडिया से चर्चा करते हुए नए सदस्यता अभियान के विषय में बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा हुआ । । इस बार देशभर में 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य है। इसमें सभी भाजपा के सदस्यों को नए सिरे से सदस्यता लेनी पड़ेगी। भाजपा का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से प्रारंभ होगा। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में करीब 48 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कुल 51 दिन तय किया है। ऐसे में प्रतिदिन 94 हजार सदस्य बनाने पर ही लक्ष्य पूरा हो सकेगा। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होना है, पहला तीन से 25 सितंबर, दूसरा चरण एक से 16 अक्टूबर तक और अंतिम चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेश में 23,681 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले 2019 में 31.40 लाख सदस्य बनाए थे। आगे मनीष सिन्हा ने बताया की भाजपा से जुड़ने के लिए इस नम्बर 8800002024 मिसकॉल करके एवम इसके अलावा क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष एवं क्यूआर स्कैन कोड से भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!