Uncategorized
*विधायक रोहित साहू आज गरियाबंद मंडल के विभिन्न बूथों में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में होंगे शामिल*
गरियाबंद मंडल गरियाबंद अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने बताया कि मंगलवार को राजिम विधायक रोहित साहू गरियाबंद मंडल अंतर्गत विभिन्न बुथ केंद्रों में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे राजिम से निकलेंगे। सबसे पहले 12 बजे ग्राम बहेराबुड़ा में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे ग्राम घुटकुनवापारा, दो बजे ग्राम भेजराडीह, तीन बजे ग्राम कस, चार बजे ग्राम सोहागपुर, पांच बजे ग्राम गजईपुरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष सोनटेके ने बताया की इस दौरान उनके साथ भाजपा के सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
अप